फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से पीटकर वृद्घ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तिर नई खिजीरपुर ग्राम में शुक्रवार की सुबह मोबाइल से गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस दौरान हुई मारपीट में विदेशी (60) की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद एक व्यक्ति को गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तिरनई खिजीरपुर ग्राम में एक पक्ष का लड़का मोबाइल से गाना बजाने लगा। गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और लाठी डंडे से लैस हो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के विदेशी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका पुत्र अच्छेलाल (35), अशोक (40), विशाल (15) और दूसरे पक्ष के श्रीराम (45), मोतीचंद (70), राधिका (42) और रीना (19) घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां अशोक को गंभीर स्थिति के चलते रेफर कर दिया। पुलिस ने विदेशी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं अच्छेलाल की तहरीर पर मां-बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें