रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए । तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां एक युवक की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मऊ जनपद के डोलवन निवासी नित्यानंद (15) पुत्र ओमप्रकाश राजभर अपने फूफा के यहां सिसवार जा रहा था कि राघोपुर चट्टी पर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में वह घायल हो गया। कस्बा के स्टेशन रोड में बाइक की टक्कर में दलई तिवारीपुर निवासी प्रवीण तिवारी (19) पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए। पेट्रोल पम्प के पास कोटवारी निवासी सोनू (20) पुत्र मुमताज घायल हो गया।