फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 20 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत स्थित जूनियर हाईस्कूल के सामने मंगलवार की देर रात चोरों ने पतंजलि व किराना की दुकान का रोशनदान तोड़ दिया। दुकानदारों के अनुसार चोर किराना दुकान में घुसने में असफल रहे। पतंजलि की दुकान में घुसकर 20 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित परमात्मा वर्मा की पतंजलि की दुकान के बगल में कन्हैया प्रसाद की किराना दुकान है। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर दोनों घर चले गए। बुधवार की सुबह कन्हैया प्रसाद जब किराना की दुकान खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि रात में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया है। हालांकि चोर अंदर नहीं घुस पाए। उन्होंने देखा कि बगल में परमात्मा वर्मा की दुकान का रोशनदान टूटा पड़ा है। कन्हैया की सूचना पर परमात्मा दुकान पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो पता चला कि गल्ले से लगभग 20 हजार नकद समेत काफी सामान गायब है। उन्होंने चोरी की सूचना बैरिया पुलिस को दी। बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि चोरी का प्रयास या शरारत जरूर हुआ है, लेकिन चोरी की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें