फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में गो- तस्कर के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

Sat, 12 Jul 2025 09:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गो- तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि बदमाश सहयोगियों के साथ आजमगढ़, मऊ, बलिया से गोवंश तस्करी कर सिवान बिहार पहुंचाता था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गो- तस्कर गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पुलिया के पास शुक्रवार के देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें गो तस्कर तैयब खान निवासी बसारिखपुर के पैर में गोली लगी। वहीं एक बदमाश सुनील यादव निवासी सिकिया थाना सिकंदरपुर अंधेरा का फायदा उठा कर भाग गया। 

विज्ञापन

 
ये है मामला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि भीमपुरा पुलिस टीम रात में वाहन चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक बिना रुके बाइक मोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। उनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती बंदी फरार, लूट के मामले में हुआ था गिरफ्तार; अब पुलिस कर रही तलाश 
विज्ञापन


पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश तैयब खान (40) के बांये पैर में गोली लगी, जबकि बदमाश सुनील यादव निवासी सिकिया थाना सिकंदरपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


पूछताछ के क्रम में पता चला कि घायल बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी मऊ, बलिया और आजमगढ़ से करता है और करबला सिवान बिहार पहुचाता है। पकड़े गए बदमाश तैयब खान के कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें