फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हॉकी में विहान विद्यापीठ को स्टेडियम ने 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता में विहान विद्यापीठ को स्टेडियम की टीम ने 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दोनों खेलों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। इसके पूर्व हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने किया। हॉकी में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।उद्घाटन मुकाबले में सनबीम स्कूल अगरसंडा ने विहान विद्यापीठ को 5-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में विहान विद्यापीठ बी ने जमुना राम मेमोरियल स्कूल को 1-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले स्टेडियम व विहान बी के मध्य खेला गया जहां स्टेडियम की टीम 3-0 से विजेता हुई। निर्णायक की भूमिका सरदार मोहम्मद अफजल, इमरान, रेयाज, अंकुर गुप्ता, रोहित भारद्वाज आदि ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें