फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अधिकांश केंद्रों पर देर से शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को कुल 17 स्थानों पर शुरू हुई। हालांकि विभिन्न कारणों से अधिकांश केंद्रों पर मतगणना डेढ़ से दो घंटे देर से शुरू हुई। मतगणना को लेकर ब्लॉकों पर गहमागहमी रही और सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार होता रहा।
विज्ञापन

शहर में स्थित तीन मतगणना स्थलों पर करीब डेढ़ घंटे विलंब से मतगणना का कार्य शुरू हो सका। उधर, मनियर इंटर कॉलेज स्थित केंद्र को पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद करीब दो घंटे विलंब से मतगणना कार्य शुरू हुआ।
डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
बेल्थरारोड। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने हल्दीरामपुर स्थित राजकीय आईटीआई में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने एसडीएम सर्वेश यादव और तहसीलदार जीतेंद्र कुमार सिंह के साथ मतगणना स्थल पर व्यवस्था का परीक्षण करने के उपरांत मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान भी डीएम ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर अभिकर्ता मिला संक्रमित
लालगंज। मतगणना स्थल मुरली छपरा पर हो रहे मतगणना के समय जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का एक अभिकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंचा। स्वास्थ्य टीम द्वारा उसके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के लिए बुलाया गया जो जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसको देख अन्य अभिकर्ताओं में हलचल सी हो गई। लेकिन संयोग रहा कि उसे अभी मतगणना कक्ष में पुलिस द्वारा प्रवेश नहीं होने दिया गया था। वह बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच एक घंटे विलंब से शुरू हुई मतगणना
बेल्थरारोड : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीयर ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना राजकीय आईटीआई हल्दीरामपुर के प्रांगण में रविवार को करीब एक घंटे देर से शुरू हुई।
सिकंदरपुर : विकास खंड पंदह की मतगणना गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में रविवार को तय समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई। बता दें कि नौ न्याय पंचायत के लिए नौ कमरों में 18 टेबल लगाए गए थे। सबसे पहले छोटे-छोटे ग्राम सभाओं की गिनती शुरू की गई है। जिसमें न्याय पंचायत एकईल में मुजही व एकईल की गिनती शुरू की गई।
डेढ़ घंटे बाद शुरू हुआ मतगणना
जयप्रकाश नगर संवाददाता के अनुसार विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के कुल 25 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद सहित अन्य पदों के प्रत्याशियों के अभिकर्ता व मतगणनाकर्मी को वहां उपस्थित स्वास्थ्य टीम द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया। कुल 20 टेबल पर कुल 18 पंचायतों की मतगणना शुरू हुई।
डीएम के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद शुरू हुआ मतगणना
नगरा। विकास खड नगरा की मतगणना निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देर से शुरू हुई। शिक्षक मतगणना का विरोध कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही जिलाधिकारी अदिति सिंह मतगणना स्थल पर पहुंच गईं और समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद गणना में कर्मचारी जुट गए और साढ़े तीन घंटे के बाद गणना शुरू हुआ।
नाश्ता नहीं देने का लगाया आरोप
चिलकहर। सीताराम मथुरादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को चल रही चिलकहर ब्लॉक की मतगणना को करीब तीन घंटे तक कर्मचारियों ने रोक दिया। उनका आरोप था कि पहले तो दिन में दो बजे के बाद नाश्ता मिला, वो भी कमरा नंबर 8 और 9 में तैनात मतगणना कर्मियों तक पहुंच ही नहीं पाया। इससे आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक मतगणना को बाधित रखा है। हालांकि काफी मान मनौवल के बाद पुन: मतगणना प्रारंभ हो सकी।
मतगणना स्थलों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
बांसडीह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन रविवार को बांसडीह महाविद्यालय बांसडीह में मतगणना स्थल का जिलाधिकारी आदिति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्या ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को सख्त हिदायत दिया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, मॉस्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखें, नहीं तो मतगणना स्थल से आपको बाहर कर दिया जाएगा।।
विज्ञापन

उधर, डीएम-एसपी ने बैरिया, मुरली छपरा, सिकंदरपुर, नवानगर, पंदह ब्लॉक के मतगणना स्थलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें