फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 117 ग्राम प्रधानों के सिर सजा ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्राम पंचायतों की प्रतिष्ठापरक प्रधान पद के साथ ही ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही बीडीसी के पदों पर सुबह मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गईं। जैसे जैसे चक्रों की गणना के परिणाम आते गए मौसम की तरह प्रत्याशियों के मिजाज भी बदलते रहे। रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जिले के सभी 17 मतगणना केंद्रों पर सुबह शुरू हो गई। हालांकि कई केंद्रों पर अव्यवस्था के चलते काफी देर से मतगणना शुरू हो सकी। इसे लेकर मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थकों में परिणाम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन

स्ट्रांगरूम से मतपेटिकाओं को निकालकर निर्धारित रोस्टर में तय गणना टेबल पर पहुंचाया गया। मतपेटियों की सील तोड़कर पहले मतपत्र निकाले गए और फिर अलग-अलग पदों के बंडल बनाए गए। प्रत्याशियों के आधार पर मतपत्रों की छंटाई हुई और फिर 50-50 के बंडल बनाकर वोटों की गिनती की गई। शाम तक जिले के 117 प्रधान पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों व विजेता प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर, सभी मतगणना स्थलों पर गिनती जारी है, जो सोमवार को दोपहर तक समाप्त होने की उम्मीद है।
सबसे पहले आया उपाध्यायपुर का परिणाम
बैरिया। विकास खंड अंतर्गत उपाध्यायपुर ग्राम प्रधान पद का सबसे पहला रिजल्ट आया। जिसमें ममता देवी 524 मत प्राप्त कर विजयी हुईं। इसके अलावा गोविंदपुर से अशोक पांडेय 245 मत, शिवाल मठिया से परमात्मा गोंड 303 मत, दलपतपुर से अमरदेव यादव 652 मत, गोन्हियाछपरा रितु सिंह 743 मत, केहरपुर से पुष्पा सिंह 692 मत और जगदेवा से शतन यादव 1001 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

नौ प्रधान पद का परिणाम घोषित
हल्दी। बेलहरी ब्लॉक के सुजानीपुर में वीरेंद्र मिश्रा 228 मत पाकर, उदवंतछपरा के दिनेश कुमार 177 मत पाकर समरथपार में ब्रजेश कुमार 242 मत पाकर, कृपालपुर में रामकुमार वर्मा 207 मत पाकर विजयी हुए। एकौना
दीनानाथ 249, जवहीं से पूजा ओझा 1122, मझौवा बेबी 840, बघऊंच शिवपूजन राम 418 मत, परसिया नागेंद्र प्रताप सिंह 632 प्राप्त कर चुनाव में जीत का परचम लहराया।
हथुई गांव में दो मतों से हुई हार जीत
रसड़ा। ब्लॉक में पहला परिणाम कैलिपाली गांव का आया, जिसमें मनीष जयंत ने 279 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अमरनाथ 213 को पराजित किया। हथुई गांव सभा में कांटे की टक्कर में दिलीप भारद्वाज ने 154 मत पाकर नीरज चौरसिया को 2 मतों से पराजित किया। वहीं कांटे की टक्कर में रसूलपुर में ओम प्रकाश तिवारी 224 मत पाकर देवेश तिवारी 217 को 7 मतों से पराजित किया। अतरसुआ में तारामुनी 223 मत पाकर विजयी हुई। चकचिरकिटहा में राजेश यादव 273 प्राप्त किए। वे 9 मतों से विजयी हुए। पटना में दशवंती देवी 347 मत, नदौली में खुशीहाल 369 मत, कटहुरा में सुमन यादव 344 मत पाकर विजयी घोषित हुई।
20 प्रधान प्रत्याशियों को मिली विजय
सिकंदरपुर। विकास खंड पंदह के विजई प्रत्याशियों की सूची मुजही से अजय तिवारी, अखेनी - दीपक कुमार यादव, बड़सरी - शिवानन्द, बिषहर - संतोष, जनुआन- बृजानन्द, बनकटाकला- अशोक कुमार, कल्याणडेहरा- राजेश चुनाव जीते। इसके अलावा गौरी - हीरालाल राजभर, प्रसादपुर - अवधेश चौहान, सरया - हृदयनारायण, सोनाडीह - राजनाथ बहेरी -जितेन्द्र यादव, फिरोजपुर - सुनीता देवी, भूड़ाडीह - मुमताज खान, जोगेसरा - अनीता देवी, चकउसरेला - कुसुम सलेमपुर - सुधा, मिश्रोली - श्रीभगवान, ननहुल - दूधनाथ, मुड़ेरा से नमोनारायण चुनाव जीते। इन सभी जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र आरओ व तहसीलदार सिकंदरपुर राम नारायण वर्मा ने दिया।
परसिया ग्राम प्रधान का फैसला हुआ लॉटरी से
चिलकहर। मतगणना स्थल मथुरा दास सीताराम महाविद्यालय शाम तक ग्राम प्रधान पद के जोगापुर से रिंकू यादव पांचवीं बार प्रधान का चुनाव जीते। इसके अलावा तद्दीपुर से श्रीमती नान्तरा देवी पत्नी गोवर्धन चौहान, फतेहपुर से रामआशीष यादव, इसारी से ओम प्रकाश यादव, नराक्ष से मनोज गुप्ता, गुरवा ग्राम से दीनानाथ, पखनपुरा से विक्की यादव, रघुनाथपुर से विनय पांडेय, वीरपुर से छोटे लाल यादव, पियरही से योगेंद्र यादव, पांडेपुर से मोनिका पांडेय चुनाव जीत गईं। आरओ चिलकहर सुनील कुमार ने निर्वाचित सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। ग्राम सभा परसिया में तुलिया देवी और लीला देवी का 452 व 452 मत बराबर होने पर आरओ ने लॉटरी करा कर तलिया देवी को विजयी घोषित कर दिया।
21 गांवों के प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए
नरहीं। विकास खंड सोहांव के करंजा से रानी देवी 164, दरियापुर नंदिनी 396, नसीरपुर टुटुवारी बिंदु 403, सुरही शिवजी 265, तेतारपुर बृज नारायण 211 मत लेकर चुनाव जीते। इसके अलावा रामगढ़ सतीश 339, ईटही मंगरी 158, सलेमपुर विनोद 389, दुलारपुर संजय 371, उसरौली अजय कुमार 507, बैरिया सुभाष 205, बसंतपुर पप्पू राम 380, महरेंई लाल बदन 302 मत पाकर विजयी हुए। इसके अलावा उसरौली अजय कुमार 122, बैरिया सुभाष 23, बसंतपुर पप्पू राम 70, महरेंई लालबदन 47, गोविंदपुर लालबिहारी 74, बघौना कला उत्तम राय 185, सेन्दुरिया रमेश 125 व मर्ची से गीता 43 मतों के अंतर से चुनाव जीते।
16 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का आया रिजल्ट
दुबहर। विकास खंड के सतीश चंद महाविद्यालय में हुई मतगणना के दौरान अमृत पाली ग्राम पंचायत से संतोष चौरसिया 353 मत, घघरौली से मनोज बिंद 411 मत, सराक से श्रीकिशन राजभर 329 मत पाकर विजयी हुए। इसके अलावा बन्धुचक से छोटे लाल राम 339 मत, भरसर से आशा सिंह 239 मत, सोमाली से धनवतीया देवी 510 मत, सेमरी से पप्पू यादव 602 मत, मोहन छपरा से सीमा पांडेय 759 मत, बाबूराम तिवारी के छपरा से बृजेश तिवारी 389 मत, पिपरा ग्राम पंचायत से प्रभावती देवी 475 मत, दिउली से मुक्तेश्वर 308 मत, बसरिकापुर से ओमप्रकाश चौबे 336 मत, सलेमपुर से कैमुउद्दीन अंसारी 486 मत, बिशुनपुरा से संगीता 491 मत, कुंवर जसाव से लीलावती 357 मत पाकर विजयी हुईं।
उमेश ने तीसरी बार जीत कर लगाई हैट्रिक
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक से प्रधान पद के लिए छिटीकिया से अमरनाथ गोंड़, कड़सर से जयप्रकाश शर्मा, मझौवां से विजयशंकर, पहाड़पुर से सुरेंद्र चौरसिया, तेंदुआ से पतिराम यादव, गजियापुर से सोनू खातून, खैरा खास से मंजू यादव, क़ुर्हा से पूजा वर्मा, अतरौल चक मिलकान से सुमेर सिंह, कंधरापुर से कमालू, अहिरौली से श्यामजीत यादव, इब्राहिमपट्टी से तारकेश्वर गुप्ता, मुबारकपुर से रामभवन यादव, सेमरी से अवधेश यादव, बेल्थराबाजार से संगीता, राजपुर से प्रभादेवी, शमशुद्दीनपुर से अशोक यादव, कीड़ीहरापुर से चिंता देवी, चौकिया से उमेश चौरसिया विजयी घोषित किए गए। उमेश चौरसिया ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा इतिहास रचा।
आठ प्रत्याशियों का खुला भाग्य
रेवती। ब्लॉक क्षेत्र के मत पत्रों के गिने जाने का कार्य गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती में रविवार को लगभग दो घंटा विलम्ब से शुरू हुआ। इसमें कुशहर चम्पा देवी - 574, अतरडरिया मनोज -258, बुद्धिरामपुर धनील साह - 346, कंचनपुर अंजली गुप्ता - 140, मानसिंह छपरा मुक्तेश्वर राम- 240 चुनाव जीते।
चार प्रधान पद का परिणाम घोषित
जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशियों में बाजिदपुर से मीरा देवी पत्नी दइब दयाल सिंह, आराजी माफी से विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीपुर से चुनमुन कोहार व रामपुर से सुशीला देवी पत्नी सुग्रीव विजयी हुए।
नौ के सिर सजा प्रधानी का ताज
रतसर। गड़वार ब्लॉक के ग्राम पंचायतों की मतगणना में जनऊपुर से जितेन्द्र - 428, कोटवां से ओमप्रकाश वर्मा - 18 मत से विजयी हुए। इसके अलावा हरिपुर से शिवांगी सिह 48 मत, पड़वार से राजकमल यादव पप्पु 44, दामोदरपुर से
जोहरा खातुन 74 मत, नरायनपाली से अनिल यादव 274 मत, खड़ीचा से गोल्डन सिंह 209 मत, चांदपुर से कनक पांडेय 41 मत, रामपुर भोज से नरेन्द्र सिंह77 मत से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें