फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद गांवों में फैला कोरोना संक्रमण,बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव के बाद कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार चुका है। शायद ही कोई ऐसा गांव होगा, जहां संक्रमित न हों। अन्यथा हर गांव में दो-चार लोग संक्रमित हो गए हैं। जनपद के द्वाबा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में कोरोना लोगों को संक्रमित कर चुका है। आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में अब तक 186 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 331 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि मरने वाले तीनों लोग गांवों के ही रहने वाले थे। आलम यह है कि जनपद में 300 से अधिक नए संक्रमित रोज पाए जा रहे है और एक से लेकर पांच लोगों की मौत भी हो रही है। बावजूद इसके ग्रामीण अब भी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

---
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए 2808 टीमें
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. शहाबुद्दीन ने बताया कि जनपद में कोरोना की जांच के लिए 42 टीमें सक्रिय थी। इसमें से अधिकांश टीमों के सदस्य पॉजिटिव आ गए। इसके बाद वर्तमान में अरबन हॉस्पिटल को लेकर कुल 34 टीमें जांच कर रही हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पताल तथा पंजीकृत प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना की जांच की जाती है। बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जांच कराने के नाम पर डर रहे है। उनको जागरूक करने के लिए आशा संगीनी व आशा बहुओं की 2808 टीमें गांव स्तर पर लगाई गई है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग जांच कराएं। बताया कि गांव या घर को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग, ब्लाक, नगर पंचायत के साथ ही अग्निशमन विभाग को दी गई है।
---
तीन जनप्रतिनिधियों ने ही बढ़ाए हाथ
बलिया। कोरोना महामारी में जनपद के जनप्रतिनिधियों की भूमिका में अभी तक बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी निधि से मुख्यमंत्री कोष में एक करोड़ देने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री कोष में एक करोड़ रुपये दिया है। सीयर क्षेत्र के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने 25 लाख रुपये दिया है। ताकि इसका उपयोग कोरोना से निपटने के लिए सुई-दवा, आक्सीजन, वेटिलेटर बेड आदि की व्यवस्था के लिए हो सके। लेकिन इसके अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि ने अपनी निधि से या अन्य स्तर पर कोई काम नहीं किया है, जिससे आमजन को राहत मिल सकें।
विज्ञापन

---
कोरोना महामारी में मैं अपने क्षेत्र में लगातार आमजन की सेवा लगा हुआ हूं, जो भी व्यक्ति मुझसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं, मैं उन्हें साधन से लेकर हर सुविधा दिलाने के लिए काम कर रहा हूं। इसके अलावा क्षेत्र का जो भी व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, उनसे मिलकर या फोन से हाल चाल लेता हूं। उनकी समस्या होने पर तत्काल दूर करने का प्रयास करता हूं। मैं अपने क्षेत्र में मौजूद हूं और लगातार जनता जनार्दन कर सेवा में तत्पर हूं।
- सुरेंद्र सिंह, विधायक, बैरिया
---
कोरोना के बढ़ते संक्रमण, जांच और टीकाकरण में शिथिलता, मृत्यु दर में बढ़ोतरी से आम आदमी सकते में है। जिला प्रशासन को इससे कोई लेना-देना नहीं है। क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में एक दिन टीकाकरण हो रहा है तो दो-तीन दिन बंद हो जा रहा है। राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकारी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ताकि आम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

- सुभाष यादव, पूर्व विधायक, सपा
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें