फेफना। क्षेत्र के तीखा गांव में बृहस्पतिवार की रात विद्युत करंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गांव के शहनवाज हुसैन (26) बिजली सजावट का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात गांव में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में डेकोरेशन का कार्य कर रहा था। उसी दौरान जेनरेटर से प्रवाहित बिजली की चपेट में आकर शहनवाज झुलस गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद