नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में नए 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में कुल संख्या 53 हो गई है। इसमें से तीन लोग स्वस्थ हो गए है। सोमवार को 3941 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रह है। इसके रोकथाम के लिए हम सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा। जैसे मुंह पर मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना, हाथ को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान से बचना आदि शामिल है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं।
कोरोना बुलेटिन
कुल कोरोना पॉजिटिव- 53
आज पॉजिटिव मिले- 11
कुल एक्टिव केस- 50
कुल स्वस्थ हुए - 03
10 जनवरी को भेजे गए सैम्पल - 3941
कुल आक्सीजन बेड- 329
कुल आक्सीजन कंसट्रेटर- 712
जनपद में कार्य कर रही निगरानी समिति- 940