फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण में प्रदेश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में 15 से 18 आयु तक वाले किशोरों के टीकाकरण में जनपद पांचवें स्थान पर है। जबकि 18 से ऊपर वाले में पूरे प्रदेश में 75वें स्थान पर है। 74वें वाले जनपद में से महज पांच फीसदी टीकाकरण में कम है। जनपद को प्रदेश की सूची में टापटेन में शामिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा समस्त एसडीएम, बीडीओ समेत कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ताकि 20 जनवरी तक पूरे जनपद में पहली डोज शत प्रतिशत लगाकर जनपद में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सकें। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गांव, मोहल्ला, ब्लाक स्तर पर छूटे लोगों को खोजकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें नवागत जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के समक्ष कही। तत्पश्चात स्वयं बूस्टर डोज लगवाकर टीकाकरण की शुरूआत की। कहा कि टीकाकरण के लिए लोगों को दूर केंद्र पर ना जाना पड़े। इसके लिए जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो छूटे हुए लोगों को सूची के अनुसार चिह्नित कर टीका लगवाने का काम करेंगे। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य टीम अच्छा काम कर रही है। लेकिन उनके पास गांव व मोहल्ले स्तर पर सूची नहीं होने के कारण जो केंद्र आया उसको टीका लगाया। अगर उनके पास सूची रहती तो आज हम टीकाकरण में प्रदेश में टापटेन में रहते। लेकिन वर्तमान में गांव स्तर पर तैनात स्वास्थ्य टीमों के साथ ही अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सूची उपलब्ध कराकर हरहाल में टीका लगवाने का काम करेंगे। बताया कि प्रतिदिन 70 हजार टीकाकरण कर लक्ष्य लेकर चलेंगे। ताकि 20 जनवरी तक हरहाल में पूरी टीम के सहयोग से प्रदेश में टापटेन की सूची में शामिल हो जाय। इस मौके पर एडीएम राजेश कुमार, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय, डीआईओ डा. एके तिवारी समेत पत्रकारगण मौजूद रहे।
डीएम ने पत्रकारों संग ली बूस्टर डोज
बलिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ कोविड-19 का बूस्टर डोज लिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों व पत्रकार बंधुओं को भी बूस्टर डोज ले लेने के लिए कहा। इस अवसर पर जिन लोगों को पहली या दूसरी डोज नहीं लगा था, उनको भी पहला या दूसरा डोज लगाया गया। जिलाधिकारी के इस पहल से अधिकारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहां मौजूद सभी ने बारी-बारी से वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें