फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फल्यू: बाजारों में रही लापरवाही, सड़कों पर भी मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना के रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। इसी बीच शासन ने इसकी अवधि गुरुवार की सुबह तक के लिए बढ़ा दी। लेकिन चौथे दिन दुकानदार से लेकर आमलोगों ने खूब मनमानी की। बाजारों में दुकानदार एक गेट खोलकर खरीद बिक्री करते रहे तो ओवरब्रिज के नीचे स्थित सब्जी मंडी में दुकानदार सब्जी बेचते नजर आए, जहां ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। जबकि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को कुछ घंटों तक खोलने का फरमान है। लेकिन जनपद में ऐसा नहीं दिख रहा है। इसकी शिकायत किसी ने नगर मजिस्ट्रेट से की। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर तो इस कदर मनमानी रही कि जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दुकान खुलते ही ग्राहकों की उमड़ी भीड़
बेल्थरारोड। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दवा, दूध, सब्जी के साथ ही मंगलवार को किराना की दुकान खुल जाने के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। किराना दुकान खुलने के बाद अन्य वस्तुओं की दुकानें भी धड़ाधड़ खुलने लगीं और नगर में चहल-पहल बढ़ गई। इस दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार दिखा और बहुतेरे लोग मॉस्क नहीं पहने थे। किराना की दुकान खुलने की सूचना के बाद लोग घरों से निकले और कुछ सामानों की खरीदारी की।
कोरोना कर्फ्यू में खुली दुकानों को प्रशासन ने कराया बंद
नवानगर। नगर पंचायत सिकंदरपुर में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कुछ दुकानों के खुले होने तथा लोगों द्वारा भीड़ भाड़ लगाए जाने पर तहसील प्रशासन एक्टिव मूड में दिखा और दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के क्रम में सिर्फ आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुलेंगी। लेकिन नगर में बावजूद इसके कुछ अन्य दुकानें भी मंगलवार को खुली मिली। इसका पता चलते ही उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह बाजार में पहुंचे और दुकानों को बंद कराया तथा बिना मॉस्क वाले लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस ने भी काफी सख्ती दिखाई। एसडीएम के साथ सिकंदरपुर चौकी प्रभारी अमरजीत यादव और पुलिसकर्मी भी रहे।
खुली दुकानों को पुलिस ने कराया बंद
लालगंज। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद मंगलवार को दोकटी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान कुछ दुकानें खुली पाई गई, जिन्हें सख्त हिदायत देकर बंद कराया। इसके साथ ही बिना मॉस्क के बेवजह बाजारों में चहलकदमी करते हुए लोगों को हिदायत दी कि दोबारा बंदी के दौरान अगर दुकान खुली और बिना मॉस्क लगाए जो लोग अनावश्यक घूमते हुए पाए गए तो उनके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील किया कि वैश्विक महामारी की गाइड लाइन का कड़ाई से सबको पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें