फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बकरी घुसने को लेकर विवाद, 11 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाने से महज 300 मीटर दूरी पर सराय चावट गांव में सुबह खेत में बकरी घुसने पर दो पक्ष लाठियां चलीं। इसमें एक महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। परिजन सभी को लेकर पीएचसी नगरा लेकर गए, जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के सराय चावट गांव में सुबह छह बजे अरविंद शर्मा का पुत्र विजय शर्मा (22) खेत में मेड़ बांधने गया तो देखा कि खेत में बकरियां चर रही हैं। विजय ने बकरियों को खेत से भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते-देखते दोनो लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिए। मारपीट की घटना में एक पक्ष से विजय शर्मा (22), गुलाब शर्मा (55), अश्विनी शर्मा (55), अरविंद शर्मा (50), मुकेश शर्मा (28) तथा दूसरे पक्ष की इंद्रावती (50), रोहित (14), दीनानाथ (65), राजकुमार (40), मुकेश कुमार (19) व राकेश कुमार (32) घायल हो गए। परिजन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लेकर गए, जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों पक्षों के कुल सात घायलों को जिलसा अस्पताल रेफर कर दिया। दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें