फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एसडीएम के सामने उलझे उपभोक्ता और बिजली निगम के अधिकारी

सार

बैरिया में बिजली कटौती और खराब व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने तत्काल कैंप लगाकर कनेक्शन देने के निर्देश दिए। ओवरलोड और जर्जर केबल से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में किसी समस्या के संबंध में वार्ता करने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-4 मूलचंद चौरसिया और उपखंड अधिकारी हंसराज यादव पहंुचे। वहां आए बिजली उपभोक्ता अधिशासी अभियंता को देख बिजली समस्या समाधान की मांग करने लगे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। दिन की कौन बात करे शाम ढलते ही हर पांच मिनट पर 11 बजे रात तक बिजली कटती रहती है। कई दिन रातभर बिजली गुल रहती है। आरोपों की बौछार से अधिशासी अभियंता तिलमिला गए। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर हमें गाली दे रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना था हम गाली नहीं देते हैं, अपनी व्यथा बताते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
उपभोक्ताओं ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे ट्रैक से उत्तर दिशा की तरफ जाने वाली अंडरग्राउंड केबल बार-बार ब्रष्ट हो जा रही है। लाइनमैनों का कहना है कि केबल अत्यंत जर्जर हो चुकी है। नई केबल डालने की जरूरत है। अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

नौरंगा के पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर ने बताया कि यहां दो-दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन किसी भी घर में कनेक्शन निगम ने नहीं दिया है। अधिशासी अभियंता ने झटपट एप पर आवेदन करने का सुझाव दिया। पूर्व प्रधान ने कहा की तीन माह से आवेदन करके लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनका पैसा भी फंसा है और कनेक्शन भी अभी तक नहीं मिला। कैंप लगाइए पूरा गांव कनेक्शन ले लेगा। उप जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि तत्काल कैंप लगाकर वहां लोगों को कनेक्शन दें।
वहीं, सुरेमनपुर रेलवे लाइन के नीचे से गई हाई टेंशन केबल के बार-बार जर्जर होने के मामले में अधिशासी अभियंता ने कहा कि एस्टीमेट बन गया है। जल्द केबल बदला जाएगा। कार्रवाई प्रचलित है।
विद्युत दुर्व्यवस्था व कटौती के संबंध में उपखंड अधिकारी हंसराज यादव ने जवाब दिया कि ओवरलोड के चलते दुर्व्यवस्था है। लालगंज में प्रस्तावित उपकेंद्र जब तक नहीं बनेगा बिजली की स्थिति सुधरने वाली नहीं है। एसडीओ की बात सुनकर लोग हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें