फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन करोड़ से 12 मीटर चौड़े फुट ब्रिज का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े फुटब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। प्लेटफार्म संख्या एक पर पिलर के लिए गड्ढा खुदाई हो चुकी है। पिलर के लिए आरसीसी प्लेटफार्म तैयार होगा। इसके ऊपर बीम का निर्माण शुरू होगा। नया फुटब्रिज से दोनों सर्कुलेटिंग एरिया व चारों प्लेटफार्म को जोड़ेगा। तीन करोड़ की लागत में बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ब्रिज व उसके पास स्केलेटर व लिफ्ट भी लगेगी। इसके निर्माण हो जाने से यात्रियों के साथ आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से शहर दो हिस्से में बंटा है। स्टेशन के दक्षिण हिस्से में मुख्य बाजार और उत्तरी क्षेत्र सिविल लाइन में सभी सरकारी कार्यालय व दो बड़े काॅलेज हैं। रोज तीन से चार हजार लोग फुट ब्रिज से पैदल एक तरफ से दूसरी तरफ आते जाते हैं। छपरा-वाराणसी के बीच बलिया रेलवे स्टेशन पर वर्ष 1883 में लंदन की कंपनी बीएंड एनडब्लूआर वेस्टवुड बेली एंड कंपनी इंजीनियर्स एंड कंस्ट्रक्शन ने पहला फुट ओवरब्रिज प्लेटफार्म एक पर बनाया था।
इसे दो नंबर से कनेक्ट किया गया। कुछ वर्षों बाद ब्रिटिश हुकूमत के दौरान ही दूसरा फुट ब्रिज बनाया गया जो किसी प्लेटफार्म से कनेक्ट न कर सर्कुलेटिंग एरिया से उत्तरी परिसर (महुआ मोड़) से जुड़ा था। महुआ मोड़ की तरफ रेलवे के अधिकारियों के कार्यालय और आवास हैं। छपरा-वाराणसी रूट के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण के दौरान प्लेटफार्म संख्या चार के निर्माण के दौरान दूसरे पुल को आधा तोड़ने के कारण बंद करना पड़ा। स्टेशन से रोज 10 हजार से ज्यादा यात्री अपने गंतव्य को रवाना होते है, जिनसे करीब 12 लाख की आमदनी है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की फुट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें