फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

710.14 लाख से 11 ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत फरवरी 2021 में स्वीकृत की गई सात सड़कों के निर्माण को पूरा करने के लिए 605.25 लाख की धनराशि दी गई है। वहीं, कृषि और विपणन की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शुरू की गई अनुजुड़ी बसावटों को पक्के मार्ग से जोड़ने की योजना के तहत निर्माणाधीन चार सड़कों के निर्माण के लिए 104.89 लाख की धनराशि जारी की गई है। इससे धनाभाव में लंबित इन सड़कों का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 762.18 लाख की लागत से सात सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। दो किलोमीटर लंबे गोपालनगर टाड़ी नई बस्ती एएनएम सेंटर तक मार्ग के निर्माण के लिए 121.97 लाख, 2.30 किलोमीटर लंबे गायघाट-चौबे छपरा-नौबरार प्राथमिक पाठशाला तक मार्ग निर्माण के लिए 121.11 लाख, एक किमी लंबे टीएस बंधा- तिल्हापुर संपर्क मार्ग के लिए 57.88 लाख, लगभग एक किलोमीटर लंबे जमघरवा-नई बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 62.32 लाख, 1.60 किलोमीटर लंबे चौबे छपरा-अनुसूचित बस्ती तक सीसी मार्ग के लिए 128.11 लाख, लगभग एक किमी लंबे गोपालनगर-नई फूल बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 45.98 लाख, एक किमी लंबे सोनबरसा-नई बस्ती सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 69.88 लाख की धनराशि जारी की गई है। वहीं, 3.77 किमी लंबे सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग के हल्दी रामपुर चट्टी से हल्दी रामपुर ग्राम होते हुए डूहा बिहारा ग्राम तक मार्ग निर्माण के लिए 37.17 लाख, ग्राम खड़सरा में बन रहे डेढ़ किलोमीटर लंबे बोलौना प्रधानमंत्री रोड से रूपवार तक संपर्क मार्ग के लिए 22.42 लाख, 3.70 किलोमीटर लंबे जनुभान होते हुए सलेमपुर तक संपर्क मार्ग के लिए 35.40 लाख, साढ़े तीन किलोमीटर लंबे चांददिययर-हरहरपुरी संपर्क मार्ग के लिए 9.50 लाख की धनराशि जारी की गई है। एक्सईएन निर्माण खंड एसके सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदारों को जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।
पुलियों के निर्माण में भी आएगी तेजी
बलिया। पिछले काफी दिनों से धनराशि न मिलने के कारण जनपद में विभिन्न नालों पर पीडब्ल्यूजी के निर्माण खंड की ओर से बनाई जा रही चार पुलिया के निर्माण का कार्य रुका हुआ था। शासन की ओर से इनके लिए भी धनराशि जारी की गई है। इसमें 162.84 लाख की लागत से बिहार बॉर्डर के पास रामपुर में नाले पर बन रही पूरी पुलिया के निर्माण कार्य के लिए 72.64 लाख, प्राथमिक विद्यालय से पीएमजीएसवाई मार्ग पर जाने के लिए नाले पर 164.23 लाख से बन रही पुलिया के लिए 73.25 लाख, 146.86 लाख से गोपालनगर में हो रही पुलिया के निर्माण के लिए 34.34 लाख, लगभग 97 लाख की लागत से शहर के बेदुआ बंझे पर स्थित निहोरा नगर में कटहल नाले पर हो रहे पुलिया के निर्माण के लिए 14.15 लाख की धनराशि जारी की गई है। इससे इन्का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें