फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक पर पत्थर रख ट्रेन पलटाने की कोशिश, बलिया में लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची

Sat, 28 Sep 2024 08:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

ट्रेन को डिरेल करने की साजिश इस बार लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के रूप में सामने आई है। सूचना है कि रेलवे ट्रैक पर बड़ा पत्थर रखा दिखाई दिया, चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करती सुरक्षा टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया-छपरा रेलखंड के मांझी रेल पुल के समीप शनिवार को ट्रैक पर पत्थर रखकर लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को डीरेल करने की कोशिश की गई। इंजन का सुरक्षा गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया और करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। वलिया, छपरा सहित कई स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया। वाराणसी व जिला पुलिस की स्पेशल टीम पत्थर रखने वालों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस अपने तय समय पर सुरेमनपुर से छपरा के लिए निकली थी। शनिवार सुवह 10:20 बजे मांझी पुल से पहले वकुल्हा-मांझी के मध्य किमी 18-10 पर ट्रैक पर बड़ा पत्थर रखा हुआ था। पत्थर देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके वाद भी इंजन का सुरक्षा गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। चालक, गार्ड व यात्रियों ने पत्थर को ट्रैक से हटाया। 

विज्ञापन


मांझी रेलवे स्टेशन मास्टर रंजन कुमार ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सीओ आरपीएफ, आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, छपरा प्रभारी और क्षेत्राधिकरी वैरिया मो. उस्मान, थाना प्रभारी वैरिया रामायण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इंजीनियरों ने जांच पड़ताल कर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। 
 
क्या बोले अधिकारी
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। मौके पर रेलवे के अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल कर रही हैं। परिचालन में कोई समस्या नहीं है। -अशोक कुमार, पीआरओ, वाराणसी मंडल

Trending Videos
विज्ञापन

मिर्जापुर : पटरी पर अग्निशमन यंत्र देख रोकी गई मालगाड़ी

मिर्जापुर में शनिवार की सुबह करीब 5:56 बजे मालगाड़ी संख्या जेजे-109 जिवनाथपुर से चुनार की तरफ जा रही थी। डाउन लाइन पर पोल संख्या 681/24 केएम के पास अग्निशमन यंत्र पड़ा होने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। सहायक स्टेशन मास्टर संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन यंत्र पर 10/24 डीआर लिखा था। चार किलोग्राम वजनी अग्निशमन यंत्र मुंबई जाने वाली ट्रेन का था, जो रेल पटरी पर गिर गया था। जांच के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें