जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सदर तहसील के साथ-साथ अन्य तहसीलों में शुक्रवार को एक निजी फाइनेंस कंपनी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि एक निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा आरडी और एफडी सहित अन्य योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर पैसा जमा कराया गया था। इसमें गरीब व समान्य वर्ग के लोगों ने अपने बेतहर भविष्य के लिए अपनी सारी कमाई जमा कराई थी जो निश्चित मियाद पूरी होनके बाद भी सालों से उन्हें नहीं मिल पा रही है।
प्रदेश का कोई ऐसा जिला या क्षेत्र इससे अछूता नहीं है जहां गरीब और सामान्य वर्ग के लोग का पैसा न लगा हो। उन्होंने मांग किया कि निजी फाइनेंस कंपनियों में निवेश करने वाले प्रदेश के गरीब व मध्यमवर्गीय लोगों को सूचीबद्ध कर तत्काल उनका पैसा वापस किया जाए। सरकार इसमें हस्तक्षेप करते हुए निजी फाइनेंस कंपनी को निर्देशित करें। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, रामसहाय, गिरीशकांत गांधी, संतोष पांडेय, मनोज यादव, ज्ञानप्रकाश मिश्र, भैया लल्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बैरिया में रानीगंज एवं लालगंज बाजार स्थित कंपनी की शाखा में कहासुनी व हाथापाई की नौबत उतपन्न हो जा रही है। विनोद सिंह, सीबी मिश्र, पारसनाथ वर्मा, रामाधार पाण्डेय, पीयूष मिश्र, अजित पासवान, शिवशंकर प्रसाद, एचएन सिंह चंदेल सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह को राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। बांसडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय कर धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा प्रभारी कन्हैया पांडे के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय को सौपा। विद्या शंकर पांडे,उमाशंकर पाठक, सोनम बिंद,मदन कुमार यादव, अभिजीत तिवारी सत्यम, अनिल तिवारी, विजेंद्र पांडे, अत उल्ला खान अताउल्ला खान आदि मौजूद रहे। रसड़ा में पत्रक तहसीलदार रसड़ा प्रभात सिंह को सौंपा। रामाशंकर यादव, सूर्यकांत यादव, प्रदीप तिवारी राजयोगी, विशाल चौरसिया, शिवजी तिवारी, मंजीत सिंह, राणा प्रताप, राघवेंद्र कुमार व गोलू कन्नौजिया रहे।