फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों की हालत दयनीय: लहरी

विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर नवानगर क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित बैठक ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नवानगर। गंगोत्री देवी इंटर कालेज के प्रांगण में माध्यमिक वित्तविहीन (लाल बिहारी गुट) के नवानगर मंडल, पंदह मंडल व मनियर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं व उसके निराकरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष लहरी सिंह ने कहा कि आज वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। लॉकडाउन बीत जाने के बाद भी वित्तविहीन शिक्षक किसी तरह अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि यदि वित्तविहीन शिक्षक एकजुट रहेंगे तो सरकार को उनकी मांगों को मानना पड़ेगा। यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी तो वित्तविहीन शिक्षक मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, दयानंद प्रसाद, बिंदेश्वरी सिंह, कलामुद्दीन आलम, विनोद कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार राय, हृदय नारायण सिंह आदि रहे। अध्यक्षता डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व संचालन सत्यनारायण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें