बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में रविवार की शाम निर्माणाधीन मंदिर में काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
बताया जाता है कि सुखपुरा थाना के करनई गांव निवासी विक्रम पासी (28) पुत्र रामगोविंद पासी बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर स्थित शिव मंदिर का निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान छड़ को हटाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग मजदूर को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।