फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में डूबा पूरा तहसील क्षेत्र

Sun, 02 Jul 2017 10:24 PM IST
ballia
विज्ञापन
massive power shortage
विज्ञापन
एक बार फिर तहसील क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। रविवार को दोपहर तक ग्रामीण बिजली की प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन बिजली नहीं आई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और वे विद्युत उपकेन्द्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लेकिन जेई के नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन


शनिवार को शाम ढलने से पहले ही दीघार पावर हाउस का ब्रेक डाउन हो गया, विद्युत कर्मियों की मानें तो मेन लाइन का तार पेड़ में टच कर गया था, जिस कारण रामपुर दिघार का ब्रेक डाउन हो गया। जिससे अचानक पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। लोग देर रात तक बिजली के लिए टकटकी लगाए बैठे रहे आखिर बिजली नहीं आई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। इतना नही पानी के लिए भ्‍ाी लाेग इधर उधर भ्‍ाटकते रहे। लोगों को कहना था शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जब लोग उपकेंद्र पर पहुंचे तो जेई गायब हो चुका था।

बताते हैं कि दिघार से बैरिया मेन लाइन का तार या पूरे क्षेत्र के तार अत्यंत जर्जर हो गया है,जिससे आये दिन तार टूटने की समस्या बनी रहती है। तार टूटने के वजह से क्षेत्र के तहसील में 20 घंटे व गांवो में 18 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। इस बाबत एसडीओ उमेश कुमार ने कहा कि तेज हवा के कारण 33 हजार मेन लाइन का दो तार पेड़ में टच कर गया था, जिससे रामपुर दिघार का ब्रेक डाउन हो गया था,मरम्मत का कार्य चल रहा है,जल्द बिजली की आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें