फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के सीएमओ और महिला अस्पताल की सीएमएस हटे, नए अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हर जिले की मानीटरिंग स्वयं कर रहे हैं। जिले में कोरोना की रोकथाम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएम ने सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह जानकारी संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने फोन पर दी। कुशीनगर के डॉ. जितेंद्र पाल जिले के नए सीएमओ होंगे जबकि जिला महिला चिकित्सालय बलिया की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुमिता सिन्हा को सीएमएस बनाया गया है।
विज्ञापन

मंत्री आनन्द शुक्ल ने बताया कि कोरोना संक्त्रस्मण के रोकथाम व उपचार संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार की शाम को मुख्यमंत्री ने बुलाई थी। इस दौरान बलिया में कोरोना काल के दौरान सीएमओ और सीएमएस की निष्क्त्रिस्यता की शिकायत की गई। राज्यमंत्री ने बताया कि सीएमओ पर शासनादेश के विपरीत कार्य करने व वित्तीय अनियमितता के भी आरोप है। उन्होंने बताया कि बलिया में कोरोना टेस्टिंग लैब स्थापित करने और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। डॉ. पीके मिश्रा का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय गोंडा में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर हुआ है जबकि डॉ. माधुरी सिंह को जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें