फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित युवक को अस्पताल ले गई स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बा स्थित सिनेमा हॉल के सामने एक युवक के कोरोना से संक्रमित होने पर स्वास्थ्य टीम ने बृहस्पतिवार को आकर उसे एंबुलेंस से शांति हॉस्पिटल बलिया ले गई। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए करीब 10 लोगों से पूछताछ की और उनका नाम नोट किया। कस्बा में कोरोना संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इसके पूर्व भी कस्बा के महुआतर स्थित राजभर बस्ती में एक युवक को कोरोना से संक्रमण होने के बाद स्वास्थ्य टीम इलाज हेतु बसंतपुर एल- 1 हॉस्पिटल लेकर गई थी। कस्बा में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे केस से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस बीच नायब तहसीलदार अंजू यादव ने संक्रमित व्यक्ति के घर के दोनों तरफ और सामने की दुकानों को बंद कराकर 100 मीटर क्षेत्र को सील कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। वहीं सुखपुरा पुलिस ने चौराहा पर बैरिकेडिंग कर बलिया जाने वाले रास्ते को सील कर दिया। जिसके कारण वाहनों का बलिया जाना बंद हो गया। जबकि बलिया से सिकंदरपुर जाने वाले लोगों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें