फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने प्रमुख सचिव सिंचाई को प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दुबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, सुधर छपरा को गंगा के कटान से बचाने का स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव सिंचाई और सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह को कार्ययोजना तैयार कर का निर्देश गुरुवार को दिया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ और कटान को लेकर मुख्यमंत्री से बात की थी जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरुवार की शाम पांच बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें 17 सितंबर को की गई घोषणा की याद दिलाई और गंगा का कटान रोकने के लिए पक्का कटानरोधी कार्य कराने के लिए धन स्वीकृत करने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह व प्रमुख सचिव सिंचाई को बुलाकर कार्य स्वीकृति के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्रवाई से लगातार अवगत कराने का निर्देश भी सिंचाई मंत्री व सिंचाई सचिव को दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक सुरेंद्र सिंह को भरोसा दिया कि निश्चित रूप से अगली बरसात में यहां के लोगों को गंगा के कटान का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पूर्व ही धन स्वीकृत कर वहां अगली बरसात से पहले कार्य पूरा करा लिया जाएगा। विधायक ने क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर को बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण के दौरान कटान रोकने के लिए पक्का कार्य कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें