दिल्ली में युवक की मौत की सूचना पर उसके दरवाजे पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। दिल्ली में एक कंपनी में काम कर रहे बलिया के सोनबरसा निवासी सुजीत यादव (25) की प्रदूषण के चलते मौत हो गई। सांस की बीमारी से पीड़ित था। युवक शव दिल्ली से बलिया के लिए रवाना कर दिया गया है।
सोनबरसा निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र सुजीत कुमार यादव (25) बीटेक करने के बाद दो माह पूर्व दिल्ली के आनंद विहार पटपड़गंज स्थित एक कंपनी में जॉब करने गया था। वहां वह दिल्ली के प्रदूषण का शिकार हो गया और सांस की बीमारी से पीड़ित हो गया। उसे दम घुटने व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी शुरू हो गई। वह ओखला में किराए के मकान में रहता था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आनंद विहार के होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार छह नवंबर को दोपहर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को दिल्ली से सोनबरसा के लिए रवाना किया गया है। युवक के दो छोटे-छोटे भाई हैं। परिजनों का कहना है कि सुजीत पढ़ने में तेज था। किसी तरह से परिवार के लोगों ने उसे बीटेक कराया था। पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी करने लगा था।