फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: चौकी इंचार्ज लुंगी-बनियान में फरियादियों की सुन रहे थे समस्याएं, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर

Wed, 20 Oct 2021 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

चौकी इंचार्ज फरियादियों की समस्या लुंगी और बनियान में सुन रहा था, जिसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिस पर एसपी ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र कि एक चौकी में लुंगी और बनियान में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनना इंचार्ज को भारी पड़ गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

 

मामला सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज लालजी पाल से जुड़ा है। कुछ दिन पहले चौकी इंचार्ज लुंगी और बनियान में कुर्सी पर बैठ कर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी एसपी राजकरण नय्यर को हुई तो उन्होंने सोमवार की देर शाम चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। एसएचओ बैरिया योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी लालजी पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें