फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे में चिउरा लदी पिकअप व जिप्सी में टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया-मांझी एनएच-31 पर शनिवार की सुबह कोहरे के बीच योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप पिकअप और जिप्सी में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिप्सी सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद चार घायलों को भर्ती कर लिया। एक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। टक्कर के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बैरिया अरुण सिंह ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी मंगाकर हटवाया। आवागमन चालू करवाया। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया लिया।
शहर से चिउरा लादकर पिकअप शिवन टोला जा रही थी। सुबह में घने कोहरे में दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी। उसी समय दया छपरा गांव निवासी डाॅक्टर अरविंद पांडेय बिहार के मोतिहारी से अपने जिप्सी से पांच स्टाफ के साथ गांव आ रहे थे। सुबह में घने कोहरे के बीच योगेंद्र गिरि पंप के सामने पिकअप व जिप्सी में टक्कर हो गई। जिप्सी सवार डाक्टर अरविंद पांडेय (55), अशोक वर्मा (41) , दीपा वर्मा (32), शांति देवी (60) व एक अन्य व्यक्ति सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


000
मदद की जगह बोरियां चुराने में लग गए : योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप पेट्रोल पंप के सामने घटना के बाद जहां कुछ लोग घायलों की मदद करने में लगे थे। वहीं, पड़ोसी गांव के लोग सहयोग करने की जगह पिकअप पर लोड़ चिउरा की बोरियां चुराने में लगे रहे। पिकअप से बोरी निकाल सिर पर रख घर की तरफ चल दिए। उसी समय पुलिस पहुंच गई, पुलिस कर्मियों ने चिउरा लेकर जा रहे लोगों को पकड़ कर बोरियां रखवाईं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें