फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया से होकर गुजरेगी छपरा-दिल्ली पूजा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी सं-05615 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी 28 अक्तूबर को छपरा से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर वाया बलिया, युसूफपुर, गाजीपुर सिटी, औडिहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जं, शाहगंज के रास्ते दिल्ली के लिए चलाई गई।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05616 दिल्ली-छपरा- विशेष गाड़ी 29 अक्तूबर को दिल्ली से चार बजे प्रस्थान कर शाहगंज, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, औडिहार, गाजीपुर सिटी, युसुफपुर, बलिया के रास्ते छपरा के लिए चलाई जाएगी। वहीं, 28 अक्तूबर को 05047 बनारस-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा होते हुए चलाई गई।
त्योहार बाद स्टेशन पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफाॅर्म पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करें। रेलवे लाइन को पार न करें। अपने ट्रेन की प्रतीक्षा यात्री आश्रय स्थल में करें। ट्रेन में अथवा रेल परिसर में किसी भी लावारिस वस्तुओं को ना छुए। इसकी सूचना आरपीएफ/जीआरपी को दें। ट्रेन के आने के समय रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखें। ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर अथवा पावदान पर लटक कर यात्रा ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें