फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में रुचि नहीं लेने पर सीएचसी संचालकों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसीलदार नितिन सिंह ने कस्बा, रानीगंज, बीबी टोला आदि स्थानों पर सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी संचालकों की ओर से फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य में रुचि नहीं लेने के मामले में तहसीलदार नितिन सिंह ने संचालकों को चेताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालक रुचि नहीं लेंगे तो उनका लाइसेंस निरस्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ में नायब तहसीलदार दीपक सिंह व अनिल यादव भी थे। तहसीलदार ने फार्मर रजिस्ट्रेशन से जुड़े लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से कहा है कि 15 नवंबर तक फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करें। अभी तक बैरिया में 47408 किसानों के सापेक्ष 19856 किसानों का पंजीकरण हुआ है। 27552 किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ।। मात्र 42 प्रतिशत ही फॉर्मर रजिस्ट्रेशन हुई है। 58 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हर हाल में 15 नवंबर तक पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें