फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह चौथी बार बने उपसभापति

Wed, 24 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दी किसान सहकारी चीनी मिल रसड़ा के उपसभापति पद पर सर्वसम्मति से सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कोआपरेटिव के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह को चौथी बार मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


चुनाव मिल कार्यालय पर बुधवार को सहायक विकास अधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके अलावा 13 सदस्यों को भी निर्विरोध मनोनीत किया गया। 

नवनिर्वाचित उपसभापति चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता रसड़ा चीनी मिल को आधुनिक चीनी मिल के रूप में स्थापित करना है। कहा कि सूबे के मुखिया द्वारा बलिया कार्यक्रम के दौरान रसड़ा चीनी मिल को आधुनिक चीनी मिल बनाने  की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


चीनी मिल को आरंभ करने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये स्वीकृति प्रदान की गई। लेकिन हम लोगों द्वारा पुरानी रसड़ा चीनी मिल के स्थान पर नए आधुनिक चीनी मिल का निर्माण करने की मांग की है। जिसे शीघ्र ही स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।

यहां के प्रबंध समिति  द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे पुन: मनोनीत किया गया है, उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर विजय शंकर यादव, पुरुषोत्तम यादव, रिंकू  सिंह, राणा सिंह, जहीर इराकी, विनय गोयल, सुनील गिरि, अमरजीत चौहान आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें