फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बहन की फोटो वायरल करने पर ममेरे भाई के साथ मिल कर की थी चंदन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोशल मीडिया पर शादीशुदा बहन का फोटो वायरल करने से नाराज होकर भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चंदन की चाकू से हत्या की थी। शव को खेत में लाकर फेंक दिया। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी कृपाशंकर व सीओ फहीम कुरैशी ने चंदन साहनी हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सुरेंद्र यादव निवासी मानगढ़ व ममेरे भाई रोहित यादव निवासी दहियाव थाना टाउन, जिला सारण -छपरा (बिहार) को मीडिया के सामने पेश किया। उनके कब्जे से तीन चाकू बरामद किए गए हैं। मानगढ़ गांव निवासी चंदन साहनी रानीगंज में फोटोग्राफी का काम करता था। वह गांव की एक शादीशुदा लड़की से फोन पर बात करता था। भाई के मना करने के बावजूद वह नहीं माना। किसी बहाने से लड़की के ससुराल भी पहुंच गया था, लड़की ने उससे मिलने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया। इसे लेकर लड़की के ससुराल वाले नाराज थे।
लड़की ने इसकी शिकायत मायकेवालों से की। इसका बदला लेने के लिए सुरेन्द्र यादव ने होली के दिन चंदन से दोस्ती की। 18 की रात उसने दूसरे के मोबाइल से चंदन को खेत में बातचीत के लिए बुलाया। जहां सुरेन्द्र ने दोस्त रोहित यादव के साथ मिलकर चंदन की चाकू से मारकर हत्या कर शव को छुपाने के लिए गेहूं के खेत में फेंका दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने कहा घटना का खुलासा करते हुए कहा कि मानगढ़ गांव निवासी शिवप्रसाद ने 19 मार्च को तहरीर दी कि 18 की रात को चंदन परिवार के साथ खाते समय गांव के सुरेन्द्र यादव पुत्र मोती यादव, श्री भगवान पुत्र मोती यादव, बलि यादव पुत्र जवाहर यादव, दीपक यादव पुत्र बीरबल यादव निवासीगण मानगढ़ व रोहित यादव निवासी दहियावा थाना सारण बिहार आये और पुत्र को लेकर साथ में लेकर चले गए। दूसरे दिन भी घर नहीं आया, काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर पुलिस को शिकायत दे दी। पांच दिन बाद मेरे पुत्र की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था।
पुलिस ने पांच नामजद पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई। तमाम साक्ष्यों को जुटाने के बाद पुलिस ने मुख्यारोपी सुरेन्द्र यादव निवासी मानगढ़ व ममेरे भाई रोहित यादव निवासी दहियाव थाना टाउन जिला सारण छपरा को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू की बरामदगी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें