फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की सभी दुकानों पर लगाएं सीसी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी के आदेश पर सोमवार को अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों की जांच की। मनियर, बांसडीह सहित केवरा की देसी शराब दुकान की जांच की। सीओ प्रीति ने बताया कि किसी दुकान में अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन

सीओ को निर्देश दिया गया है कि दुकानों में सीसी टीवी कैमरा लगाया जाए ताकि अपराधी प्रवृति के लोगों को पकड़ने में आसानी हो। इतना ही नही निर्धारित मूल्य पर ही शराब बिक्री का निर्देश दिया गया। सर्किल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष दलबल के साथ अनवरत भ्रमण में रहें। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अगर कोई भी दुकानदार बिहार राज्य में शराब ले जाते हुए पकड़ा गया तो उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही सीओ ने बांसडीह चौराहे पर भी सघन चेकिंग अभियान भी चलवाया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें