बैरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनती जिलाधिकारी अदिति सिं?
- फोटो : BALLIA
बैरिया/जयप्रकाशनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम अदिति सिंह ने बैरिया तहसील में नागरिकों की समस्याओं को सुना और त्वरित निपटारे के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अवैध कब्जे, राशन, पेंशन, भूमि विवाद संबंधी मामले प्रमुख रूप से रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद में पैमाइश से जुड़े मामलों में सीमांकन कर अगले थाना दिवस पर मामले का निपटरा जरूर कराएं। राशन वितरण आदि से जुड़े मामलों में जिला पूर्ति अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित मामलों को सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने सुना। कुल 52 लोगों की ओर से शिकायत की गई। चार मामले का निपटारा किया गया। सीडीओ प्रवीण वर्मा, एसडीएम अभय सिंह, सीओ अशोक मिश्र, डीएसओ केजी पांडेय, नायब तहसीलदार रजत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, प्रोवेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, डीपीओ केएम पाण्डेय आदि थे। भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य राजाराम राय सहित अन्य लोगों ने दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज चौकी क्षेत्र के बिंद टोली गंगा घाट से आए दिन हो रही शराब तस्करी का मुद्दा उछाया। कहा कि थाना और लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही की ओर से अवैध शराब की सप्लाई बिहार राज्य में की जाती है। दल छपरा श्रीनगर निवासी संजीव तिवारी ने गांव के कोटेदार के खिलाफ पत्रक सौंपा। कहा कि प्रधान व सचिव के बिना प्रस्ताव किए ही कोटेदार की ओर से गलत तरीके से तीन लोगों का अंत्योदय कार्ड बनाया गया है। छह शिकायतकर्ताओ ने की शिकायत की कि भूमि विवाद में मुख्यमंत्री पोर्टल या अन्य पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने पर बिना निपटरा कराए ही शिकायत के निपटा दिए जाने का मैसेज भेजा जा रहा है। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से खराब पड़े आरो प्लांट को ठीक कराने की मांग की गई है। पत्रक देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, उपाध्यक्ष ददन यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश प्रसाद, विजय कुमार सिंह, विजय प्रसाद सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे। जिलाधिकारी ने इसे तुरंत ठीक कराने का आश्वासन दिया।