फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज पर चार दिनों हुई डीएलएड की परीक्षा के दौरान अनियमितता के मामले में बुधवार को डॉयट पकवाइनार के प्राचार्य की तहरीर पर नगरा पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को डीआईओएस ने 17 अगस्त को इस केंद्र पर हुई परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति परीक्षा नियामक को भेजा था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 17 अगस्त को जनता इंटर कॉलेज नगरा पर डीएलएड के हिंदी विषय की परीक्षा का जायजा लेने रसड़ा के एसडीएम विपिन कुमार जैन पहुंचे थे। वहां परीक्षा की शुचिता पूरी तरह तार-तार मिली थी। परीक्षा केंद्र की दुर्व्यवस्था से नाराज एसडीएम ने डीआइओएस को वहां की स्थितियों से अवगत कराते हुए उक्त परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की थी। इसके अलावा एसडीएम ने संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। डीएम ने मामले की जांच डीआईओएस को दी थी। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर एसडीएम की रिपोर्ट पर डीआइओएस ने मंगलवार को परीक्षा नियामक को पत्र भेजकर 17 अगस्त को कराई गई परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की। इसी मामले में बुधवार को डॉयट पकवाइनार के प्राचार्य सूर्यभान की तहरीर पर नगरा पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक उमेश चंद पांडेय, कक्ष निरीक्षक संतोष कुमार यादव, अशोक यादव, राहुल सिंह, रामविचार यादव व अजय कुमार के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें