फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और बाइक फूंकने में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बांसडीहरोड मोड़ पर सोमवार को एक दुकानदार पर कुछ युवकों के हमले के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा एक बाइक में आग लगा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों से छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बता दे कि रविवार को बभनौली गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान फुलवरिया निवासी युवक अमित सिंह व विवेक पांडेय के साथ हुई मारपीट के मामले में सोमवार की शाम कुछ युवकों ने विवेक पांडेय के बांसडीहरोड मोड़ पर स्थित दुकान पर हमला बोलकर उसे मारपीट की घायल कर दिया। यह देख आक्रोशित दुकानदारों ने हमला करने वाले युवक की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने देर शाम घटना में एक पक्ष के विवेक पांडेय की तहरीर पर फुलवरिया निवासी अमित सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष की अंजलि सिंह पत्नी मणींद्र सिंह की तहरीर पर विवेक पांडेय व दो अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इसके साथ ही घटना के दोनों मुख्य अभियुक्त विवेक पांडेय व अमित सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के तरफ़ से मुकदमा दर्ज कर मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें