फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल दुकान से ले सकते हैं रिफाइंड, चना और नमक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिसंबर माह में राशनकार्ड धारकों को निशुल्क राशन के साथ ही प्रतिकार्ड एक किग्रा रिफाइंड, एक किग्रा चना और एक किग्रा नमक भी दिया जा रहा है। उक्त तीनों विशेष सामग्री की पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में अपनी मूल दुकान के स्थान पर दूसरे दुकानों से राशन लेने वाले कार्डधारकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने सभी डीएसओ को निर्देश दिए हैं कि उक्त तीनों विशेष सामग्री कार्डधारकों के मूल दुकान पर 20 दिसंबर तक सुरक्षित रहेगी। ऐसे में कार्डधारक अपनी मूल दुकान से इतर किसी दुकान से राशन ले भी रहे हैं तो वो अपनी मूल दुकान से उक्त तीनों विशेष सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने सभी राशन दुकानदारों को निर्देशित किया है कि उक्त तीनों विशेष सामग्री को लेने के लिए अपनी मूल दुकानों पर आने वाले कार्डधारकों को उक्त सामग्री का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें