बलिया। फेफना थाना के आमडारी गांव के पूर्व प्रधान मायानंद वर्मा ने बीडीसी सदस्य सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने महिला बीडीसी सदस्य मोनी वर्मा, पति रविन्द्र वर्मा, ससुर ददन वर्मा, देवर राहुल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पूर्व प्रधान मायानन्द वर्मा ने कोर्ट में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि मेरी पड़ोसी ददन वर्मा की बहू मोनी वर्मा पत्नी रविन्द्र वर्मा पिछले पंचायत के चुनाव मे क्षेत्र पंचायत बीडीसी का चुनाव में जीती थी। तभी ददन वर्मा व उनके परिवार के लोग प्रधान बनाने की सपना देखने लगे हैं। मुझको बार-बार अपमानित करने लगे, मारने की धमकी देना उनका आये दिन की आदत बन गई।
इसी क्रम 9 मार्च 2023 को घर से बलिया जाते समय ददन वर्मा, रविन्द वर्मा, राहुल वर्मा बिना वजह गाली गलौज कर मेरी पिटाई कर दी। मायानन्द वर्मा ने कहा कि 10 मार्च को अपने घर पर था तो अचानक उपरोक्त आरोपी लाठी डण्डा व तमंचा से लैस हमला कर फायर कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागा। मेडिकल मुआयना करने के बावजूद थाना व एसपी कार्यालय शिकायत देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं, मजबूरन कोर्ट में आवेदन देना पड़ा।