बलिया। गड़वार कस्बा निवासी कलावती देवी पत्नी अरविंद राम ने पट्टीदारों पर जमीन कब्ज करने व मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर पां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने दीनाराम राम, विसुनदेव, राजू राम, प्रदीप राम, प्रिंस राम पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कलावती देवी ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि सुसुर व उनके भाई के नाम से जमीन है।
जिस पर भीम व सुशीला जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे तो मेरे ससुर शिवजी ने कब्जा रोकने से मना करने हेतु कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया।
उक्त जमीन पर पट्टीदार लाठी डंडा से लैस होकर विवादित जमीन पर कब्जा करने लगे विरोध करने पर घर में घूस कर पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस को शिकायत देने पर भी कार्रवाई न होने पर आवेदन देना पड़ा। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद