बलिया। खेजुरी थाना के मासूमपुर गांव निवासी दीनबंधु गुप्ता ने बेटी के साथ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुत्री रंजना गुप्ता का विवाह राहुल गुप्ता निवासी रतसड कला में पिछले वर्ष हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सोने की चेन व दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। बार-बार धमकी देने के बावजूद सामान न लाने पर पति सहित अन्य सदस्य बेटी की हत्या का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बेटी का मोबाइल फोन बंद होने पर उसके ससुराल पहुंचा तो वह घायल होकर बेहोशी की अवस्था में मिली। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि शिकायत पर पति समेत अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।