फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महामंडलेश्वर से विवाद में नपाध्यक्ष सहित 13 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। श्रीनाथ मठ प्रांगण स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कराने वाली छोटी काशी से मशहूर ऐतिहासिक रामलीला कमेटी का विवाद गहरा गया है। श्री मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी से सोमवार को हुई हाथापाई मामले में उनकी तहरीर पर पुलिस ने देर रात नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल समेत 13 नामजद व 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मंगलवार को एक हजार से अधिक श्रीनाथ भक्त मठ पर पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा पुलिस फोर्स के रहे। एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम संजय कुशवाहा, क्षेत्राधिकार आलोक गुप्ता ने महामंडलेश्वर से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रण में रखा।
पुलिस दोपहर में नपा अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। चेयरमैन पर कार्रवाई के विरोध में बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। नपा के सफाईकर्मी एवं बसपा कार्यकर्ता थाना गेट पर धरने पर बैठ गए और अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी की तहरीर पर चेयरमैन सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीठ के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार की जांच एएसपी उत्तरी अनिल झा करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों से मांगा सहयोग
नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल व महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के बीच हुए विवाद के बाद एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा चेयरमैन ने समर्थकों के साथ शाम को नगर भ्रमण किया। व्यापारियों से दुकानें बंद कर गांधी पार्क में बैठक में आने के लिए कहा। उन्होंने प्रशासन पर महामंडलेश्वर का पक्ष लेने का आरोप लगाया। नपा अध्यक्ष ने मारपीट करने वाले पर मुकदमा दर्ज न होने पर धरने पर बैठने में सहयोग मांगा।

रामलीला मैदान के निरीक्षण के दौरान हुआ था विवाद
नगर के लोगों की ओर से बनाई गई रामलीला कमेटी के निर्देश पर नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल सोमवार की दोपहर अपने समर्थकों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी पहुंच गए। दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाल विपिन सिंह ने मामला शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर लगते ही सैकड़ों श्रीनाथ भक्त पहुंच गए। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी आरोपियों पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए।
विवाद की वजह रामलीला की दो कमेटियों का गठन
13 जुलाई को श्रीनाथ मठ पर मेला मालिक रामजी स्टेट एवं महंत कौशलेंद्र गिरी ने इस बार मेला कमेटी का नया अध्यक्ष संतोष जायसवाल को बना दिया। 18 जुलाई को मेला कमेटी का विस्तार कर कमेटी को मूर्त रूप दे दिया। उसके बाद ब्रह्मस्थान में पूर्व मेला संयोजक संजय जायसवाल की देखरेख में नंदू जायसवाल को अध्यक्ष बना दिया गया। तभी से दोनों पक्षों में तल्खियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें