फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दया छपरा में कार-टेंपो की टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
एनएच-31 ​स्थित गंजहवा बाबा के समीप अनियंत्रित होकर पलटी आटो।संवाद
विज्ञापन
दयाछपरा। बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दया छपरा स्थित गंजाहवा बाबा स्थान के पास शुक्रवार को कार और टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हल्दी बाजार से टेंपो चालक बबलू पटेल सवारियां लेकर बैरिया की ओर जा रहा था। दया छपरा और गंजाहवा बाबा स्थान के बीच कार ने टक्कर मार दी। टेंपो सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर निजी क्लीनिक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विजय पांडेय और चालक बबलू पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया। चिकित्सकों ने विजय की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें