फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए कल से 17 नववंर तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में संचारी रोग नियंत्रण के लिए 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ‘दस्तक’ के तहत घर-घर सर्वे कर टीबी, फ्लू, बुखार व कुपोषित बच्चों की खोज की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के विशेष अभियान में सर्दी, जुखाम व बुखार पीडि़त, टीबी रोगी, डेंगू आदि के लक्षण वालों के साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उपचार के लिये उनकी सैंपल और स्लाइड तैयार किए जाएंगे। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर कोविड-19, बुखार, टीबी, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर सूची तैयार करेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 80 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। जिला एवं सभी ब्लॉक स्तर पर आरआरटी टीमें गठित की गई हैं। यह टीम जहां डेंगू के केस निकल रहे हैं वहां पर निरोधात्मक कार्यवाही कर रही है। बताया कि इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, शिक्षा विभाग, आइसीडीएस विभाग, नगर निकाय, वन विभाग, कृषि विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व यूनिसेफ का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें