फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 22 यात्री घायल

विज्ञापन
बक्सर-भरौली को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने नए पुल पर ट्रेलर में टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्
विज्ञापन
नरही (बलिया)। गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी बस वीर कुंवर सिंह सेतु के नए पुल पर सोमवार की भोर में चार बजे आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे जिले से सटे बक्सर मेें हुआ है।
विज्ञापन

हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बक्सर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि बस में सवार सभी यात्री तेलंगाना के रहने वाले हैं। गया में पितृपक्ष मेले में पिंडदान करने के बाद सभी अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बक्सर और नरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस पुल पर ही खड़ी हो जाने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके चलते बक्सर से लेकर भरौली गोलंबर के आगे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बक्सर पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त बस को पुल से हटवाकर भरौली गोलंबर के पास खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही बक्सर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बस के ट्रक से पीछे से टकराने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
बक्सर टाउन थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पिंडदान कर लौट रहे यात्रियों की बस की ट्रक से टक्कर हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत ठीक है।

घायलों में ये शामिल
के वेणु राव, के राजेश्वरी राव, के नारायण राव, के स्वामी राव, के विजयल राव, के संपत राव, पी इलैया, जी राम रेड्डी, जी राजू रेड्डी, के संपत, वी सर्वैया, बी इलैया, वी रामाराव, टी एहेशिया, पी वेंकट राव, टी संपत राव, टी नरसिंह राव और जी राजेश्वरी राव समेत कुल 22 यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें