सिकंदरपुर स्थित सपा कार्यालय परिसर में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के चित्र पर श्रद्धांजलि अ
सिकंदरपुर। सपा कार्यालय पर सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा हुई। विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी की ओर से आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने उनके संघर्ष, सादगी, ईमानदारी और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण को याद किया। विधायक रिजवी ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने छात्र राजनीति से समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया और आपातकाल में 22 महीने जेल में रहे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें अपना अभिभावक मानता था।’’ सभा में कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को पार्टी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उधर, रसड़ा के गांधी पार्क में भी पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की स्मृति में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई। सपा, बसपा, भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह और अन्य लोगों ने रामगोविंद ने श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी चंद्रमा सिंह ने उनके संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। विजयशंकर यादव, बब्लू अंसारी सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। रवींद्र यादव ने अध्यक्षता की और उत्तीर्ण पांडेय ने संचालन किया।