कलेक्ट्रेट परिसर में दयाशंकर सिंह का पुतला दहन करते बसपा नेता संजय उपाध्याय और बसपा कार्यकर्ता।
भाजपा के निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने के विरोध में आल गोंडवाना स्टूडेंटस एसोसिएशन, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज द्वारा गुरुवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर पुतला फुंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की साथ ही उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आल इंडिया गोंडवाना स्टूडेंटस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि दयाशंकर सिंह ने पद के मद में चूर होकर जो अभद्र और अमर्यादित गैर जिम्मेदाराना बयान दिया, उससे यह साबित होता है कि भाजपा दलितों की कितनी इज्जत करती है। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री तथा इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के जिला संयोजक रंजित कुमार निहाल ने कहा कि किसी कि भी आलोचना मर्यादित तरीके से की जानी चाहिए। इस मौके पर मिथिलेश कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, अजय यादव, सुरेश शाह, मुलायम गोंड, अमित शाह, मनोज चौहान, सुशील गोंड, अमर भारती, लक्ष्मण शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं बसपा ने भी इस मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट पर दयाशंकर सिंह का पुतला फंुका। कार्यकर्ताओं ने कहा िक बसपा सुप्रीमो का ये अपमान बर्दास्त नहीं िकया जाएगा। बसपाजन इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।