फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा खतरे के निशान से ऊपर

Thu, 21 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 घाघरा ने रौद्र रूप अख्तियार करना शुरू कर दिया है। पिछले 48 घंटे से जलस्तर में निरंतर वृद्धि के बाद घाघरा ने गुरुवार को लाल निशान पार कर दिया।
विज्ञापन



केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अवर अभियंता धीरेंद्र  यादव के अनुसार गुरुवार को अपराह्न जलस्तर 64.040 मीटर दर्ज किया गया। जो  खतरे के निशान 64.010 से 0.070 उपर है। आयोग का कहना है कि आधा सेमी से एक  सेमी प्रतिघंटे की दर से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। जलस्तर में वृद्धि से  बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। इसबीच चैनपुर गुलौरा, मठिया, सहिया, छपिया आदि  तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। चैनपुर गुलौरा क्षेत्र में कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट-कट नदी की जलधारा में विलीन हो रही है।
विज्ञापन


वहीं बेल्थरा  बाजार गौतम बुद्ध घाट से सटे मंदिर के निकट नदी का पानी पहुंच गया है।  सहिया ग्राम के यादव बस्ती और एतिहासिक रामलीला मंच के अस्तित्व पर ग्रहण  लग गया है। बाढ़ विभाग द्वारा सहिया में कटान रोकने के नाम पर बालू की कुछ बोरिया  डालकर खानापूर्ति की जा रही है। विधायक गोरख पासवान ने बताया कि कटान रोकने के लिए बाढ़ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें