नरहीं गांव में स्थित मगई नदी में डूबे बालक को ढूंढते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BALLIA
नरहीं। गांव के पास गुजर रही मगई नदी में स्नान करते समय बालक के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना पर नदी के तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बालक को ढूंढा जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला था। परिजनों में कोहराम मचा है।
नरही गांव निवासी चमचम पांडेय का पुत्र विक्की पांडेय (12) शनिवार सुबह 11 बजे दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मगई नदी में स्नान कर रहा था। अचानक गहरे पानी में चला गया। उसको डूते देख दोनों साथियों ने चिल्लाना शुरू किया। ग्रामीण भागते हुए नदी तट पर पहुंचे। तब तक विक्की गहरे पानी में चला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर कुछ ग्रामीणों की मदद से बालक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। नदी के पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।