फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा के सजदे में झुके, मांगी बुलंदी की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ईद की नमाज के लिए को ईदगाह बहेरी और जामा मस्जिद विशुनीपुर में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बारगाह-ए-इलाही में सजदे के लिए अकीदतमंद झुके और बुलंदी की दुआ मांगी। ग्रामीणांचलों में भी मंगलवार को ईद का त्योहार का जश्न मनाया गया। गले मिलकर बधाइयां दी गईं और मुल्क और कौम की हिफाजत के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

ईद की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सोमवार चांद रात का एलान होने के बाद से ही ईद का जश्न शुरू हो गया था। सुबह लोग उजले कपड़े पहन कर ईदगाहों की ओर चल पड़े। कोरोना के चलते दो साल तक सार्वजनिक रूप से नमाज नहीं अदा की गई थी। दो साल बाद मौका मिला तो कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला। जामा मस्जिद और ईदगाहों में अकीदतमंदों की सुबह ही जुट गए। मस्जिद और ईदगाह खचाखच भर गए थे। विशुनीपुर जामा मस्जिद, ईदगाह के साथ ही अन्य स्थानों पर नमाज खत्म होने के बाद संभ्रांत लोगों ने मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दी। भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। जामा मस्जिद के पूर्व सेक्रेटरी हाजी अफसर आलम के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
उधर, शिया मस्जिद पर भी शिया समुदाय के लोगों ने नमाज अदी की और ईद की बधाई दी। नगर के जंगेअली मोहल्ला, विजयीपुर, राजपूत नेवरी, काजीपुरा, उमरगंज, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर के अलावा नगर से सटे निधरिया, मिड्ढा, आमडारी, पटखौली आदि स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और मुल्क की सलामती के लिए दुआ की।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में दिखी धूम
बलिया। ग्रामीण अंचलों में भी ईद की धूम रही। बेल्थरारोड में जामा मस्जिद समेत क्षेत्र के 23 स्थानों पर मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गई। देर रात ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा। रतसर ईदगाह पर किसान फोर्स के संस्थापक अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष छोटे लाल आदि ने अकीदतमंदों को जलपान कराया। रेवती के दह ताल के पश्चिमी स्थित ईदगाह में अलाउद्दीन, खरिका की ईदगाह में कलीमुल्लाह, थाना के पास स्थित मस्जिद में मो. आजम, मूनछपरा में शाहिद रजा, रामपुर में गफ्फार ने नमाज अदा कराई। रसड़ा ईदगाह व कोटवारी सरायभारती अमहर, बसतौरा नागपुर, सरदासपुर, मुंडेरा, नगहर, कोप, कुरेम, गढ़िया, हिताका पूरा, दलई तिवारीपुर की मस्जिदों पर नमाज अदा की गई। मुरली छपरा, बुधन चक मस्जिद, चिंतामणि राय के टोला स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। मनियर थाने के पीछे ईदगाह में इमाम ने खुत्बा पढ़ा। सिकंदरपुर की ईदगाह शाही मस्जिद में मुल्क के अमन की दुआ मांगी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने सबको बधाई दी। नगरा, खनवर, डिहवा, नरही, जमीन पड़सरा, बिहार हरपुर,खंडवा , ताड़ीबड़ा गांव, गोठवां में ईद की नमाज अदा की गई। दोकटी, चिरंजी छपरा, लालगंज, मुरारपट्टी धूमधाम से ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें