फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: खेत से लौट रहे लोगों से भरी नाव सरयू नदी में पलटी, 12 बचाए गए, बालिका लापता

Mon, 18 Apr 2022 04:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले में खेत से काम खत्म कर लौट रहे लोगों की नाव सरयू नदी में पलट गई। नाव पर सवार 13 में से 12 लोगों को बचा लिया गया। एक बच्ची लापता है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
सरयू नदी में पलटी नाव। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर चट्टी के पास 13 लोगों से भरी छोटी नाव सरयू नदी में पलट गई। घटना रविवार रात आठ बजे की है। मछुआरों और अन्य लोगों ने 12 लोगों को बचा लिया, लेकिन 12 वर्षीय एक बालिका लापता हो गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची का पता लगाने में जुटी है। सोमवार दोपहर तक सफलता नहीं मिली। बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रतिदिन किसान नाव से सरयू नदी के उस पार खेत में काम करने जाते हैं। खेतों में काम निपटाने के बाद सभी लोग रविवार रात करीब आठ बजे घर वापस लौट रहे थे। इस बीच तेज बहाव होने की वजह से नाव पलट गई और उस पर सवार 13 लोग नदी में डूबने लगे।

हालांकि वहां मौजूद मछुआरों ने नदी में छलांग लगाकर लोगों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। 12 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन भगवान यादव की बेटी छोटी का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें