फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका

Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावती मूवी के विरोध में सोमवार को अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबे छपरा के छात्रों व छात्र नेताओं ने सनिष सिंह के नेतृत्व में पद्मावती फिल्म में राजस्थान चित्तौड़ की प्रसिद्ध राजपूत रानी पद्मिनी उर्फ पद्मावती पत्नी राजा रतन सिंह के इतिहास के साथ छेड़छाड़ के विरोध में एक आवश्यक बैठक की। जिसके बाद फ़िल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


 इसके साथ सभी छात्रों ने एक सुर में ही फ़िल्म पर रोक व निर्माता निर्देशक पर कानूनी कार्यवाही करने की छात्रों ने केन्द्र सरकार व सेंसर बोर्ड से मांग की। बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष अभिनव उर्फ चिराग सिंह ने कहा कि रानी पद्मावती एक विरंगा थी जिसने अपने साथ राज्य की समस्त दासियों के साथ सौहर कर राजपूतों की लाज रखी। पूर्वन महामंत्री अंशुमान प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुष और वीरांगनाएं किसी एक जाति की नहीं होती है अपितु पूरे धर्म की विरासत होती है। इसी क्रम में आनंद सिंह ने कहा कि इस फिल्म को सुपर हीट करने और इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने में विदेशियों का हाथ है। इस मौके पर रोशन दुबे, विवेक सिंह, दीपेंद्र तिवारी, विकी पांडेय, मोनू तिवारी, मोनू मिश्रा मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें